बुधवार, 9 मार्च 2011

सम्पत पाल देवी दुनिया की शीर्ष 100 प्रेरक महिलाओं में शामिल समाचार पत्र द गार्जियन :Kavi Hardayal Kushwaha

दुनिया की शीर्ष 100 प्रेरक महिलाओं में पांच भारतीय महिलाएं

लंदन। समाचार पत्र द गार्जियन ने दुनिया की शीर्ष 100 प्रेरक महिलाओं की सूची तैयार की है। द गार्जियन ने आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यह सूची जारी की। इनमें भारतीय महिलाओं में मानवाधिकार कार्यकर्ता जयश्री सतपते, बुकर पुरस्कार विजेता अरूंधति रॉय, पर्यावरणविद् वंदना शिवा, महिला अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाली अपराजिता गोगोई और सम्पत पाल देवी शामिल है।
सम्पत पाल देवी उत्तर भारत में गुलाबी गैंग का नेतृत्व करती है, जो घरेलू हिंसा का विरोध करता है। इस समूह की सभी महिलाएं गुलाबी साडी पहनती है और इसमें अभी 20,000 सदस्य है। एक दिन अपने राज्य उत्तर प्रदेश में उन्होंने एक व्यक्ति को पत्नी को पीटते देखा। उन्होंने उसे ऎसा न करने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। अगले दिन वह कई महिलाओं को लेकर आई और उस व्यक्ति की उसी तरह पिटाई की, जैसे उसने अपनी पत्नी को पीटा था।